আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांकेर कांड : दिल्ली समेत प्रदेशभर के पत्रकारों का राजभवन मार्च कल

Published on: October 10, 2020
---Advertisement---

रायपुर. कांकेर कांड को लेकर दिल्ली समेत छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से पत्रकार कल राजधानी में जुटेंगे. प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा ने बताया कि पत्रकारों पर हिंसा को लेकर मीडिया जगत उद्वेलित है. कांकेर के पत्रकारों पर प्राणघातक हमले की न्यायिक जांच, कांकेर कलेक्टर-एसपी को हटाने और छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा लागू किए जाने की मांग को लेकर 11 अक्टूबर दोपहर 2 बजे राजधानी के बूढ़ापारा तालाब स्थित आंदोलनस्थल से पत्रकार राजभवन के लिए मार्च करेंगे. बाद पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा. श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर के पत्रकारों के अलावा दिल्ली, झारखंड, ओड़िशा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत दिगर राज्यों के पत्रकार भी कल राजधानी पहुंचेंगे.

http://सुअरों ने रौंदकर फसल कर दी चौपट, जांच की मांग पर रेंजर बोले- हमारे पास समय नहीं है



बता दें कि उपरोक्त मांगों को लेकर वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल शुक्ला विगत 3 अक्टूबर से अनशनरत हैं. वे बूढ़ापारा तालाब के पास अनशन में थे. छह अक्टूबर की देर शाम उन्हे जबरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसे में अब साथी पत्रकार अनशनस्थल पर मोर्चा सम्हाले हुए हैं. श्री शुक्ला के सुपुत्र शुभांकर ने बताया कि अस्पताल में भी पापा जी का अनशन जारी है. डॉक्टरों ने बताया है कि स्थिति क्रिटिकल है, शुगर लेवल अप-डाउन हो रहा है. यही स्थिति रही तो ब्रेन हेमरेज हो सकता है.

http://सुअर का शिकार कर मांस पका रहे 3 गिरफ्तार, एक फरार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now