नई दिल्ली. एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में कई धाराओं के तहत शनिवार को एफआईआर दर्ज कर लिया गया. कोर्ट ने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सय्यद की शिकायत के बाद हाल ही में कंगना और उनकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे. इस पर एक्शन लेते हुए शनिवार को मुंबई स्थित बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर एफआईआर दर्ज की. बता दें कि कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295(a) 153 (a) और 124(a) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
http://INS चेन्नई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण
अब इसपर कंगना ने भी जवाब दिया है. कंगना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- नवरात्र पर कौन-कौन उपवास कर रहे हैं? जैसे कि मैं भी उपवास कर रही हूं, ये आज की सेलिब्रेशन की तस्वीरें हैं. इस बीच मेरे खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई, लगता है महाराष्ट्र में बैठी पप्पू सेना को मुझसे बहुत लगाव हो गया है. मुझे इतना मिस न करें… मैं जल्द ही वहां आऊंगी.
http://1 नवंबर से LPG सिलेंडर की होम डिलिवरी का बदलने वाला है पूरा सिस्टम
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1317396096394514432?s=20










