नई दिल्ली. मुंबई को ‘पीओके’ कहने के विवाद के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौट बुधवार दोपहर 2:45 बजे मुंबई पहुंचीं. इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी हंगामा हुआ. वे एयरपोर्ट से सीधे खार स्थित अपने घर पहुंचीं. फिलहाल, एक्ट्रेस की सुरक्षा के लिए उनके घर के बाहर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. घर पहुंचते ही उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती दी. कंगना ने अपने इस वीडियो में कहा- उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मेरे से बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्त का पहिया है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता, और मुझे लगता है कि तुमने मेरे पर बहुत बड़ा अहसान किया है. क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी आज मैंने महसूस किया है.
http://टीवी एक्ट्रेस श्रावणी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कंगना ने आगे कहा- आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं बल्कि कश्मीर पर भी फिल्म बनाऊंगी. क्योंकि मुझे पता था कि ये हमारे साथ होना तो होगा लेकिन मेरे साथ हुआ है. इसका कोई मतलब है, इसके कोई मायने हैं. उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता और आतंक है, अच्छा हुआ ये मेरे साथ हुआ, क्योंकि इसको कुछ मायने हैं. जय हिंद, जय महाराष्ट्र. अपने इस वीडियो के साथ ही कैप्शन में कंगना ने लिखा- ‘तुमने जो किया अच्छा किया. इसके साथ ही कंगना ने एक हंसते हुए इमोजी का भी इस्तेमाल किया है. कैप्शन में आगे कंगना ने हैशटैग के साथ लिखा है #DeathOfDemocracy, यानी लोकतंत्र की हत्या.
http://खल्लारी पहाड़ी में दो हाथियों ने डाला डेरा, क्षेत्र में दहशत










