আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कंगना बोलीं- कोई बताए 1947 में कौन सी लड़ाई लड़ी गई? मैं पद्मश्री वापस कर दूंगी

Published on: November 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिनेत्री कंगना रनौत आजादी भीख में मिलने का बयान देकर विवादों में घिर गई हैं. उन्होने कहा है कि अगर वह गलत साबित होती हैं तो पद्मश्री अवॉर्ड लौटा देंगी. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- इंटरव्यू में मैंने सब कुछ बहुत स्पष्ट कर दिया था.1857 में स्वतंत्रता के लिए पहली सामूहिक लड़ाई सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर सावरकर जी जैसे महान लोगों के बलिदान के साथ शुरू हुई.1857 की लड़ाई मुझे पता है, लेकिन 1947 में कौन सा युद्ध हुआ था, मुझे पता नहीं है. अगर कोई मुझे बता सकता है तो मैं अपना पद्मश्री वापस कर दूंगी और माफी भी मांगूंगी. कृपया इसमें मेरी मदद करें. कंगना आगे लिखती हैं- मैंने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई पर बनी फीचर फिल्म में काम किया है.

https://प्रचार-प्रसार के अभाव में बिहान मेला फ्लॉप, पूरी नहीं हो पाई शासन की मंशा

1857 की लड़ाई पर काफी रिसर्च किया है. राष्ट्रवाद के साथ दक्षिणपंथ का भी उभार हुआ लेकिन यह अचानक खत्म कैसे हो गया. और गांधीजी ने भगत सिंह को क्यों मरने दिया. आखिर क्यों नेता बोस की हत्या हुई और उन्हें कभी गांधी जी का सपोर्ट नहीं मिला. कंगना लिखती हैं- आखिर क्यों बंटवारे की रेखा एक अंग्रेज के द्वारा खींची गई. आजादी की खुशियां मनाने के बजाय भारतीय एक दूसरे को मार रहे थे. मुझे ऐसे कुछ सवालों के जवाब चाहिए जिसके लिए मुझे मदद की जरूरत है. जहां तक 2014 में आजादी की बात है, मैंने विशेष रूप से कहा था कि भौतिक आजादी हमारे पास हो सकती है, पहली बार अंग्रेजी न बोलने या छोटे शहरों से आने या भारत में बने उत्पादों का उपयोग करने के लिए लोग हमें शर्मिंदा नहीं कर सकते. जो चोर हैं उनकी तो जलेगी. कोई बुझा नहीं सकता… जय हिंद.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now