नई दिल्ली. आरक्षण मुद्दे पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी राय रखी है. कंगना ने एक ट्वीट कर स्पष्ट कहा है कि आरक्षण हमेशा गरीबी के आधार पर मिलना चाहिए. उनकी नजरों में जाति के नाम पर आरक्षण देना ठीक नहीं है. उन्होने लिखा- आरक्षण तो हमेशा गरीबी को आधार बनाकर देना चाहिए. जाति के नाम पर आरक्षण नहीं होना चाहिए. मुझे पता है कि राजपूत समुदाय काफी तकलीफ में है, लेकिन ब्राह्मणों की स्थिति देख भी बहुत दुख होता है. अब कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में दो बड़ी बाते कही हैं.
http://निलंबन के बाद सब-इंस्पेक्टर ने कटवाई दाढ़ी, हुए बहाल
एक तरफ तो उन्होंने आरक्षण को गरीबी के आधार पर देने की वकालत की है, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ब्राह्मणों की स्थिति पर चिंता जाहिर की है. अपने ट्वीट में कंगना ने ब्राह्मणों का जिक्र इसलिए किया है क्योंकि यूजर ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि 55 प्रतिशत ब्राह्मण ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं. कंगना ने इससे पहले भी आरक्षण को लेकर बयान दिए हैं और हर बार उन बयानों पर बवाल भी होता दिखा है. इस बार भी सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई है. कई कंगना के विचारों से सहमत नजर आ रहे हैं, तो कई ऐसे भी हैं जिनकी नजरों में कंगना को आरक्षण के बारे में विस्तार से पढ़ना चाहिए.
http://इंस्टाग्राम पर जैकलीन के हुए 46 मिलियन फॉलोअर्स, टॉपलेस फोटो शेयर कर कहा- थैंक्यू
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1319982423673769985?s=20










