नई दिल्ली. एक्ट्रेस कंगना रनौत को किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मानहानि केस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कंगना ने एक ट्वीट में किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग के आंदोलन में हिस्सा लेने वाली ‘दादी’ बता दिया था. बाद बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया. इस मामले मे कंगना को 14 जुलाई को एसएसपी बठिंडा के माध्यम से बठिंडा अदालत में पेश होना था, लेकिन हाईकोर्ट ने कंगना की याचिका की सुनवाई करते हुए निर्देश दिया है कि निचली अदालत उन्हें 8 सितंबर तक तलब न करे, क्योंकि अब यह मामला उच्च अदालत में सुनवाई के लिए विचाराधीन है.
https://पीएम मोदी ने नए संसद भवन की छत पर अशोक स्तम्भ का किया अनावरण
कंगना रनौत ने मोहिंदर कौर की एक तस्वीर साझा करते हुए एक ट्वीट में दावा किया था कि यह वही प्रसिद्ध बिलकिस बानो हैं, जिन्हें ‘दादी’ के नाम से भी जाना जाता है और उन्होंने शाहीन बाग में हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था. उन्हें 100-100 रुपए की दैनिक मजदूरी पर आंदोलन में लाया गया है. हालांकि कंगना ने बाद में ट्वीट डिलीट कर दिया था. बाद मोहिंदर कौर ने 4 जनवरी 2021 को बठिंडा की एक जिला अदालत में कंगना के खिलाफ मामला दायर किया था. मोहिंदर कौर के वकील के अनुसार, उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज कराया था.
https//उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, दो नेताओं ने छोड़ा साथ










