আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कलार समाज द्वारा अब तक 500 परिवारों को राहत सामग्री वितरित

Published on: May 19, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. कलार समाज द्वारा अब शहर के निर्धन वर्ग में राशन वितरण किया गया. ज्ञात हो कि कलार समाज द्वारा अब तक करीब 500 परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की गई है. कोरोना महामारी के दौर में आर्थिक गतिविधियों के ठप पड़ने से एक बड़े तबके में रोजमर्रा की जिंदगी चलाने के लिए हायतौबा मची हुई थी. तब कलार समाज ऐसे लोगों की मदद के लिए अन्य समाजों की तरह आगे आया. डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज सेवा मंच जिसने एक महीने के लॉकडाउन अवधि में समाज के जरूरतमंद 500 परिवारों को खाद्यान्न सामग्री प्रदान कर जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान की है. सेवा मंच ने इसके अलावा कोविड सेंटर के लिए 2 नग जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 नग इनवायटर वेटरा, 225 नग N95 मास्क भी प्रदाय किया है.

http://10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 4.46 लाख से ज्यादा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

ज्ञात हो कि पिथौरा क्षेत्र में डड़सेना (सिन्हा) समाज की एक बड़ी आबादी निवास करती है. कुछ गांवों में तो इस समाज की बहुलता भी है. समय के साथ इस समाज के लोगों ने भी आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काफी प्रगति की है किन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत अधिकांश सामाजिकजन आज भी छोटे-मोटे किसान हैं या मजदूरी ही उनके जीवकोपार्जन का प्रमुख साधन हैं. महीने भर से आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ने से समाज के बड़े तबके की दयनीय स्थिति को भांपते हुए समाज के कुछ प्रगतिशील लोगों के लगभग 50 सदस्यों ने सेवा मंच का गठन कर जररूतमंद परिवारों तक जरूरी खाद्यान्न सामग्रियों की मदद पहुंचाई और संकल्प लिया कि कोरोना आपदा की स्थिति जब तक अनुकूल नहीं हो जाती तब तक समाज के किसी भी जरुरतमंदों को जीवन-यापन के लिए खाद्यान्न की कमी नहीं होने दी जाएगी.

http://Scrambler 1200 और 900 के स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

इसी क्रम में पिथौरा नगरीय क्षेत्र के 165 सामान्य जरूरतमंद परिवारों को चिन्हांकित कर उनके घरों तक सूखा राशन एवं हरी सब्जियां पहुंचाई गई. इसके पहले लगभग 15 गांवों के समाज प्रमुखों के मार्गदर्शन में सामाजिक बन्धुओं को सहायता सामग्री प्रदान की गई है. अब तक 500 परिवारों को सेवा मंच के द्वारा इस तरह की सहायता पहुंचाई जा चुकी है. इतना ही नहीं बल्कि कलार समाज सेवा मंच अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता निभाते हुए भी समग्र समाज के हित में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया और पिथौरा कोविड सेंटर में जब ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत बनी हुई थी ऐसे समय में आनन-फानन में समाजजनों का सहयोग लेकर दो ऑक्सीजन सिलेंडर सहित 63 हजार रुपए मूल्य की अन्य सामग्रियां प्रशासन को दान दीं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now