नई दिल्ली. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शुक्रवार को गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. शादी के बाद पति गौतम संग उनकी पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. अब उनकी इस खूबसूरत वेडिंग की और भी इनसाइड फोटोज सामने आई हैं. काजल और गौतम ने हाथों में हाथ डाले सात फेरे लिए. जहां दुल्हन के लाल जोड़े में काजल बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं शेरवानी और पगड़ी में दूल्हे गौतम भी कमाल के दिखे. काजल की ये वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
http://अब साबित हो गया कि जोगी कांग्रेस भाजपा की बी टीम रही हैं : नरेंद्र
काजल और गौतम की शादी मुंबई स्थित द ताज महल पैलेस होटल में हुई है. कोरोना वायरस के चलते शादी-ब्याह में लगाए गए नियमों को मानते हुए काजल और गौतम की शादी में भी कम ही लोग नजर आए. इसमें परिवार के करीबी ही शामिल हुए थे. बता दें कि काजल ने शादी से पहले तैयार होकर अपनी एक फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर के बैकग्राउंड में उनका लहंगा भी नजर आ रहा था. उन्होंने पोस्ट में लिखा था- ‘तूफान से पहले की खामोशी’. देखिए शादी की तस्वीरें-
http://सपना के ‘घूंघट 3’ के दीवाने हुए लोग, धमाल मचा रहा वीडियो










