আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नवा रायपुर में होगी कबीर शोध संस्थान की स्थापना

Published on: January 8, 2023
---Advertisement---

बालोद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संत कबीर की प्रासंगिकता हर युग में है. कबीर साहेब का योगदान समाज में अतुलनीय है. उन्होंने समाज में व्याप्त बुराईयों का पूरी दृढ़ता के साथ प्रतिकार किया और बताया कि प्रेम, सौहार्द्र, आपसी भाईचारे और मनुष्यता से बड़ी कोई दूसरी चीज नहीं है. मुख्यमंत्री ने इस आशय के विचार रविवार को जिले के विकासखण्ड डौण्डीलोहारा के ग्राम भालूकोन्हा में आयोजित सतगुरु कबीर स्मृति महोत्सव में व्यक्त किए. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नवा रायपुर में कबीर शोध संस्थान की स्थापना के साथ ही ग्राम भालूकोन्हा स्थित कबीर आश्रम परिसर में सत्संग भवन, ध्यान केन्द्र एवं सौंदर्यीकरण के लिए 30 लाख रुपए, अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, सीसीरोड निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की.

https://10 तक शीतलहर की चेतावनी, सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों एवं अंधविश्वासों, जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय की विषंगतियों का प्रतिकार करने का साहस केवल कबीर में ही था. उन्होंने कहा कि यदि हम सद्गुरू के बताए रास्ते पर चलते हैं तो निश्चित रूप से हमारा जीवन सफल हो जाएगा. श्री बघेल ने कहा कि संत कबीर के विचारों का ही प्रताप है कि आज हर जाति एवं धर्म के लोग कबीरपंथी हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कबीर साहेब से प्रेरणा लेकर राज्य की जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

https://हाथियों को शिकारियों से बचाने विभाग नाकाम, जिले में करंट से तीसरी मौत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now