पिथौरा. बसना में गुरुवार को ऑपरेशन घर वापसी के संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति में करीब एक हजार से अधिक धर्म बदल चुके हिंदुओं ने अपने मूल धर्म में वापसी की. प्रबलप्रताप सिंह दिवंगत भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र हैं, जो कि अपने पिता के ऑपरेशन घर वापसी कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं. गुरुवार को बसना में नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित भागवत गीता ज्ञान यज्ञ सप्ताह के कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्र के करीब एक हजार से अधिक धर्म परिवर्तन कर मिशन के अधीन रहने वाले ग्रामीण एकत्र थे.
यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा स्थल में घर वापसी कार्यक्रम संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, संपत अग्रवाल, आचार्य राकेश, कपिल शास्त्री, ताराकांत प्रधान,चतुर्भुज आर्य, वासुदेव शास्त्री, घनश्याम द्वीप, रामचंद्र अग्रवाल, प्रद्युमन सिंह द्वारा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज महाराज की उपस्थिति में करीब 1000 से अधिक लोगों की घर वापसी तांबे के पात्र में गंगाजल डालकर पैरों को धुलवा कर करवाई गई. घर वापसी करने वाले लोगों को पंडित हिमांशु कृष्ण महाराज ने हिंदू धर्म की शपथ दिलाई. साथ ही उन्होंने कहा कि आज से आप सनातनी हैं. लोगों का कहना है कि वे सभी भटक गए थे, इसलिए उन्होंने धर्म छोड़ दिया था.
https://भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का रायपुर में जोरदार स्वागत
हवन-पूजन व पैर धुलवा कर घर वापसी
दशहरा मैदान में कराए गए उक्त कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हवन-पूजन, शुद्धिकरण कराया गया. स्व. जूदेव के पुत्र प्रबलप्रताप सिंह ने इन्हें हिन्दू धर्म अपनाने के लिए शपथ दिलाई. बाद पंडितों ने मंत्र उच्चारण करते हुए सैकड़ों हिंदुओं की घर वापसी कराई.
भटक गए थे इसलिए धर्म छोड़ा
वापस हिन्दू बने लोगों ने चर्चा में बताया कि वे सभी भटक गए थे, इसलिए उन्होंने अपने धर्म को छोड़ दिया था. लेकिन, जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तब वे वापस हिन्दू धर्म में आ गए. श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजन के दौरान धर्म वापसी कर हिन्दू बने लोगों को पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज महाराज ने अपना आशीर्वाद दिया. इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल थे.
https://मशीन से मनरेगा का काम, फर्जी बिल से राशि आहरित; जांच के आदेश
प्रबलप्रताप सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति को कोटि-कोटि नमन करता हूँ, जिन्होंने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया. इस कार्यक्रम के दौरान हमारे सनातन धर्म से जो अनेक ग्रामों के लगभग 325 परिवारों के करीब 1100 लोग बिछड़ गए थे, उन्हें पुनः सनातन धर्म में वापसी कराई गई. मेरे पूज्य पिता जी श्री दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में जो यह घर वापसी अभियान की शुरुआत की गई थी, उसे हम सब मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं. हिन्दू बचाना, हिन्दू बनाना मंदिर बनाने से भी बहुत बड़ा कार्य है. हिन्दूत्व राष्ट्रीयता का प्रतीक है.







