नई दिल्ली. जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता का नया गाना ‘मस्त नजरों से’ रिलीज हो गया है. यह उस तरह का गाना लग रहा है, जिसमें लोग इंस्टाग्राम रील बनाना पसंद करते हैं. जुबिन और निकिता गाने में कपल के तौर पर अपनी शादी से पहले का जश्न मना रहे हैं. इस गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है. मनोज मुंतशिर ने गाने के बोल तैयार किए हैं. जुबिन नौटियाल ने यूट्यूब पर वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा है- ‘मस्त नजरों से’ के लिए प्यार लुटाने के लिए शुक्रिया. मैं पूरी टीम को उनकी मेहनत और गाना के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.
https://VIDEO : अक्षरा सिंह के नए गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया गर्दा
मेरी को-आर्टिस्ट निकिता को बड़ी सी झप्पी. मेरे डायरेक्टर आशीष को बधाई. रोचक पाजी और मनोज जी को दिल से सलाम. आप लोग मैजिकल हैं. भूषण जी और पूरी टी-सीरीज टीम को मेरा दिल से आभार. जुबिन ने हाल में सिड कन्नन से बातचीत में निकिता संग अपनी केमिस्ट्री पर बात की थी. सिंगर ने कहा था कि यह सिर्फ दो दोस्त हैं जो बाहर साथ में घूम रहे हैं और ज्यादा कुछ नहीं है. दो लोग एक साथ जा सकते हैं और कॉफी पी सकते हैं. मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं. वे एक अद्भुत इंसान हैं.
https://Realme C31 भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम जानकर नहीं होगा यकीन










