रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ के लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है. कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए अमित जोगी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का ध्यान अनियमित कर्मचारियों के मुद्दें की ओर दिलाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले एक सप्ताह के भीतर राजस्थान की कांग्रेस सरकार और पड़ोसी राज्य ओडिशा की सरकार के द्वारा कर्मचारी हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर दीपावली का तोहफा दिया है. छत्तीसगढ़ में एक लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी हैं. इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा वर्ष 2018 के जन घोषणा पत्र में सरकार बनने के बाद अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था.
https://प्रिया प्रकाश वारियर ने साड़ी में बरपाया कहर, देखिए तस्वीरें
सरकार बने चार साल हो गए हैं और कांग्रेस सरकार के पास मात्र एक साल के कार्यकाल शेष बचा हुआ है, लेकिन आज तक छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया, बल्कि तीन वर्ष पूर्व 11 दिसंबर 2019 को सरकार ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित किए जाने हेतु एक समिति गठित की गई थी. लेकिन समिति भी कुछ नहीं कर सकी. वहीं जुलाई 2021 में मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था. बाद भी इसका आदेश नहीं हो पाया. अमित जोगी ने मल्लिकार्जुन खड़गे से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से राज्य सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया है, ताकि वह भी ओडिशा और राजस्थान की तरह कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला करें.
https://टीम इंडिया ने दिया दिवाली गिफ्ट, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया







