नई दिल्ली. टीवी शो ‘जोधा अकबर’ फेम मनीषा यादव (29) का निधन हो गया. उन्होंने शो में सलीमा बेगम की भूमिका निभाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. को-स्टार परिधि शर्मा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. परिधि ने कहा कि ‘जोधा अकबर’ के वाट्सऐप ग्रुप में एक शख्स ने यह जानकारी दी तो हम सभी यह पढ़कर शॉक्ड रह गए थे. मनीषा भी इस ग्रुप का हिस्सा थीं.
https://Google Play Store ने बैन किए 136 खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट
मेरी आखिरी बात मनीषा से कब हुई यह तो मुझे याद नहीं, लेकिन वाट्सऐप ग्रुप में हम जुड़े थे तो हमारी बात होती थी. बता दें कि मनीषा यादव ने बीती जुलाई में अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं. मनीषा यादव ने लिखा था- पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे. तुम मेरे जीवन में कठिन समय के दौरान एक रोशनी की तरह रहे हो. मैं तुम्हारी मम्मा होने पर धन्य महसूस करती हूं. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. वहीं, मनीषा यादव ने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक और ट्वीट किया था.
https://सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने लिया अलग होने का फैसला










