আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जियो ने अपने इस प्रीपेड प्लान में किया बड़ा बदलाव, कम हुई वैधता

Published on: November 10, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने अपने 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है. ऐसा इस प्लान में नॉन जियो कॉलिंग मिनट जोड़ने के लिए किया गया है. साथ ही, प्लान की वैधता को भी 28 दिनों से घटाकर 24 दिनों के लिए कर दिया गया है. इस प्लान के तहत अब यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 मिनट मिलेंगे. संशोधित प्लान के अनुसार अब यह प्लान लेने पर यूजर्स को असीमित जियो से जियो कॉल, अन्य नेटवर्क के लिए 300 मिनट, 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डाटा मिलेगा. इस प्लान को जियो ऑल इन वन प्लान्स में शामिल कर दिया गया हैम् वहीं, अब इस प्लान की समय सीमा 24 दिनों की है. इससे पहले 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी.

http://प्रदेश साहू संघ रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनोनीत, संभाग अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी घोषित

प्याज की कीमतें जल्द ही कम होंगी, 1 लाख टन प्याज खरीद रही मोदी सरकार

नई दिल्ली. आसमान पर पहुंचे प्याज के दाम थामने के लिए सरकार तेजी से आयात के जरिए आपूर्ति बढ़ा रही है. आसमान छूते प्याज के दाम को काबू में करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एमएमटीसी को एक लाख टन प्याज आयात करने का निर्देश दिया है. केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामले मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से बताया कि सरकार ने एक लाख टन प्याज आयात करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा, “सरकार ने प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक लाख टन प्याज के आयात का फैसला लिया है. एमएमटीसी 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयातित प्याज देश में वितरण के लिए उपलब्ध कराएगा और नैफेड को देश के हर हिस्से में प्याज का वितरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.”

http://छत्तीसगढ़ को फलता-फूलता देख मोदी सरकार ने चावल के कोटे में की कमी : चंदन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now