नई दिल्ली. टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तरफ से दो नए रिचार्ज प्लान को लॉन्च किया गया है. जियो ने डेली डेटा की बढ़ती खपत को देखते हुए 2.5 जीबी डेटा प्लान को लॉन्च किया है. इसमें से एक प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है. जबकि, दूसरा प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है. जियो के 899 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में डेली 2.5 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों यानी पूरे 3 माह की वैधता मिलेगी. यूजर्स को डेली 2.5 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 225 जीबी डेटा ऑफर किया जाएगा.
https://दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
इस प्लान में अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS की सुविधा दी जाएगी. साथ ही जियो के ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इस प्लान के साथ यूजर्स 5G डेटा के लिए एलिजिबल होगा. जियो का 349 रुपए वाला रिचार्ज प्लान में डेली 2.5 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 75 जीबी डेटा दिया जाता है. इस प्लान की वैधता पूरे 30 दिनों की है. साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा दी जा रही है. बाकी प्लान की तरह इस प्लान में ही यूजर्स को फ्री जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.
https://भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की कालाबाजारी, 9 दलाल गिरफ्तार










