रायपुर. जेसीसीजे नेता व पूर्व विधायक परेश बागबहरा भाजपा में शामिल हो गए हैं. पूर्व सीएम रमन सिंह की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली. पूर्व विधायक परेश बागबहरा को हाल ही में जोगी कांग्रेस ने कोर कमेटी में शामिल किया था. परेश बागबहरा कांग्रेस से दो बार विधायक भी रह चुके हैं. बता दें कि परेश बागबहरा 2018 विधानसभा में खल्लारी सीट से जनता कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़े थे. जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पिछले विधानसभा चुनाव से पहले वे जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
http://रक्षित निरीक्षकों और सूबेदार का स्थानांतरण, डीजीपी ने जारी किया आदेश
हाईकोर्ट से पूर्व सीएम अजीत जोगी को झटका, जाति मामले में FIR रद्द करने की याचिका खारिज
बिलासपुर. हाईकोर्ट से पूर्व सीएम अजीत जोगी को झटका लगा है. कोर्ट ने जाति मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया है. इस याचिका में जोगी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की थी. हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए इस पर अपना फैसला सुना दिया. इसके बाद अब अजीत जोगी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. बता दें कि हाईपावर कमेटी ने अजीत जोगी को आदिवासी मानने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद जिला प्रशासन ने जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.
http://नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, सभी मनोकामनाएं हो जाएगी पूरी







