আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जशपुर हादसा : मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा, लापरवाही पर TI लाइन अटैच, SI निलंबित

Published on: October 16, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में सड़क हादसे में मृतक स्व. गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव विकासखण्ड में कल लगभग दोपहर 1 बजे के बीच संबलपुर से सिंगरोली जाने वाली कार के चालक ने दुर्गा विर्सजन जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर वाहन चढ़ा दी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल में डाल दिया है. इनमें आरोपी बबलू विश्वकर्मा (21) निवासी बैढन और दूसरा आरोपी शिशुपाल साहू निवासी बरगवाम सिंघरोली शामिल हैं. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल और पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर से लगातार फोन से सम्पर्क कर घायल व्यक्तियों का हाल चाल जाना और प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने को कहा.

https://रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में ब्लास्ट, 4 जवान घायल

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन परिजनों के साथ खड़ी है. घायलों का प्रशासन हरसंभव सहायता कर रही है. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन का पूरा अमला घायल को पूरा सहयोग प्रदान कर रहा है. डॉक्टरों ने बताया है कि 12 घायल मरीजों का इलाज पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है और 4 घायल मरीजों को रायगढ़ के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. कलेक्टर ने कहा कि घायल मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी. पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टीआई संतलाल अयाम को लाइन अटैच कर दिया है वहीं एसआई केके साहू को निलंबित कर दिया है.

https://फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अब आपके शहर में क्या है रेट?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now