रायगढ़. सरिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कंठी पाली में आज रविवार सुबह क्षेत्र के जनपद सदस्या के पति की संदिग्ध परिस्थिति में अपने ही घर में ही शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार सरिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कंठी पाली निवासी सरोज पटेल की शव अपने ही घर में पड़ा था. सुबह देखने पर लोगों में हड़कंप मच गया कि यह कैसी घटना हुई लोगों को एकाएक सरोज पटेल की मौत पर विश्वास नहीं हुआ. करीब से देखने पर ही परिवारजनों को विश्वास हुआ और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
http://मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन
बताया जाता है कि सरोज पटेल बीती रात पास के एक गांव में सामाजिक बैठक में गए थे और रात 11 बजे उन्हे लोगों ने आते देखा. बाद सुबह गांव कंठी पाली में सरोज पटेल के घर में शव के रूप में देखा गया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि सरोज पटेल के साथ दुश्मनी निभाई गई है और उसकी हत्या कर दी गई है. मृतक के भाई ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके भाई के हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द पकड़ कर उचित कार्रवाई करें. इधर, सरिया थाना क्षेत्र में जनपद पंचायत बरमकेला के सदस्या दीप कुमारी पटेल के पति सरोज पटेल के संदिग्ध मौत पर पुलिस द्वारा सूचना पाते ही तत्काल घटनास्थल पहुंचकर पतासाजी की कार्रवाई की गई.
http://सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 जवान शहीद, 30 से ज्यादा घायल
इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीम की मदद भी ली गई लेकिन इससे भी कोई सुराग नहीं मिला अंततः पुलिस ने घटनास्थल में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरमकेला अस्पताल भेजा. डीएसपी गरिमा द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल में ऐसी कोई भौतिक साक्ष नहीं मिला जिससे हत्या जैसा मामला सामने नहीं आ रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए अपनी कार्रवाई करेगी. बहरहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही पुलिस इस मामले पर खुलासा करने की उम्मीद जताई है.
एमआरपी से ज्यादा महंगे में सामान बेचा, तो लॉकडाउन के बाद 15 दिनों तक सील रहेगी दुकान https://t.co/zpdzjnqwPr
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 4, 2021







