नई दिल्ली. दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इस बार उन्होंने ऐसा ही पोस्ट शेयर किया जिसमें वो एक्ट्रेस सोनम कपूर की मिमक्री करती नजर आ रहीं हैं. उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. जैमी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बनी दिख रही है.
https://‘पनघट’ गाने पर तीन लड़कियों ने किया धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो
वीडियो में जैमी ने माथे पर सिंदूर लगाया है और सोनम के एक्सेंट में बात कर रही हैं. जैमी इंग्लिश में बोल रही हैं, वो कई सारे शहरों और देशों के नाम ले रही हैं और साथ ही कई महंगी गाड़ियों के भी नाम बता रहीं हैं. जैमी हू-ब-हू सोनम की कॉपी कर रही हैं. जैमी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सोनम इज हियर, मेक वे’. इस वीडियो पर फैन्स पर जैमी को काफी सराह रहे हैं. वैसे तो जैमी अक्सर किसी न किसी की मिमक्री करती रहती हैं पर इस बार उनका सोनम कपूर वाला लुक काफी पॉपुलर हो रहा है.
https://Skoda Rapid Matte Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स










