नई दिल्ली. लॉकडाउन में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें जाह्नवी ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो उनके डांस क्लास का है जहां वो रोजाना जाती हैं. वीडियो में वे अपनी इंस्ट्रक्टर के साथ उमराव जान फिल्म के चर्चित गाने ‘सलाम’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने में जाह्नवी बेहतरीन डांस करती देखी जा सकती हैं. इस वीडियो के साथ जाह्नवी ने लिखा- ‘क्लास रूम को मिस कर रही हूं. लेकिन कहीं भी क्लास रूम बन सकता है ना?’
http://देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी ने इन 7 बातों में मांगा आपका साथ
खैर क्लास रूम बंद होने के बावजूद जाह्नवी ने अपनी डांस प्रैक्टिस जारी रखी है. वीडियो में जाह्नवी के एक्सप्रेशन्स फैन्स का खूब दिल जीत रहे हैं. इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. वर्क फ्रंट पर बात करें तो जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल है. इसके अलावा रूही आफ्जा और दोस्ताना 2 में भी जाह्नवी काम कर रही हैं. उन्हें पिछली बार नेटफ्लिक्स मूवी घोस्ट स्टोरीज में देखा गया था.
http://मिलने के लिए बनाता था दबाव, मना करने पर महिला समेत तीन की कर दी थी हत्या, 3 गिरफ्तार










