আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘पुष्पाः द राइज’ का आइटम सॉन्ग रिलीज, दिखा सामंथा का सिजलिंग अवतार

Published on: December 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पाः द राइज’ का आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंतवा… मावा…ऊ अंतव मावा’ रिलीज हो गया है. आइटम गाने में सामंथा रुथ प्रभु का लुक काफी सिजलिंग लग रहा है. गाने को इंद्रावती चौहान ने आवाज दी है और देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक है. एक्शन थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है और सामंथा की झलक के आइटम नंबर को भी लोग खूब देख रहे हैं. अभिनेत्री के करियर का ये पहला आइटम नंबर है और इसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपए की फीस मिली है.

https://मोटोरोला का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत-फीचर्स

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म की लागत करीब 250 करोड़ रुपए है. फिल्म में अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा सुनील और अनसूया भी नजर आएंगे जबकि सामंथा सिर्फ आइटम सॉन्ग में ही दिखाई देंगी. फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में होने वाली लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है. फिलहाल ये फिल्म मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी.

https://जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के पूर्व आपूर्ति किए जा रहे जल का पीने में ना करें उपयोग : पंकज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now