नई दिल्ली. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को रिमाइंडर जारी किया है. इसमें अनुसार जिन आयकरदाताओं के मामले जांच के दायरे में हैं, उन्हें 31 मार्च 2022 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. कर विभाग ने करदाताओं को जारी नोटिस में दिए गए समय का पालन करने को कहा है. इनकम टैक्स इंडिया ने ट्वीट किया है कि- जिन करदाताओं के मामले जांच के दायरे में हैं, उन्हें 31.03.2022 तक प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ये एक जेंटल रिमाइंडर है!. टैक्स विभाग ने ट्वीट किया- आयकर विभाग द्वारा आपको भेजे गए नोटिस में आपसे जो भी जानकारी/विवरण मांगा गया है, उसका समय पर अनुपालन सुनिश्चित करें.
https://ट्रक-मिनीडोर आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद पलटे, एक की मौत, एक घायल
नोटिस का पालन करने में विफल रहने पर रिकॉर्ड पर मौजूद जानकारियों के आधार पर बेस्ट जजमेंट असेसमेंट हो सकता है. इनकम टैक्स इंडिया ने ये भी बताया है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBTD) ने 2.09 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,83,579 करोड़ रुपए से अधिक का रिफंड जारी किया है. कर विभाग के अनुसार, 2,07,27,503 मामलों में 65,938 करोड़ रुपए का आयकर रिफंड जारी किया गया है और 2,30,566 मामलों में 1,17,641 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी किया गया है. इसमें आकलन वर्ष 2021-22 के 1.70 करोड़ का रिफंड शामिल हैं, जो 34,202.31 करोड़ रुपए है
https://रानी चटर्जी का नया गाना रिलीज, इंटरनेट पर उड़ा रहा गर्दा
Gentle reminder to taxpayers whose cases are under scrutiny,to be completed by 31.03.2022!
Pl ensure timely compliance with notices issued by ITD calling for information/details. Failure to comply with the notice may result in Best Judgment assessment based on material on record.— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) March 9, 2022










