बेमेतरा. सामान्य प्रशासन विभाग सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव रीता शांडिल्य ने गुरूवार को जिले के 5 धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया. इनमें मारो, नांदघाट, बदनारा, गुंजेरा एवं टेमरी शामिल है. प्रभारी सचिव ने सेवा सहकारी समिति मर्या. मारो के सहायक समिति प्रबंधक ईश्वर दास वैश्णव को धान स्टेकिंग सुव्यवस्थित नहीं करने, धान स्टेकिंग के नीचे दो लेयर नहीं लगाने, टोकन जारी करने एवं संधारित पंजी में उक्त टोकन का उल्लेख नहीं करने की अनियमितता पाए जाने पर उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिसके पालन में उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला बेमेतरा द्वारा उन्हे उक्त अनियमित कार्य करने के कारण सेवा से बर्खास्त करने संबंधित कारण बताओं नोटिस तत्काल जारी किया गया.
http://और जब मुख्यमंत्री भूपेश का गला रूंधा, आंखों से बह रहे थे आंसू
उक्त नोटिस तत्काल तामिल कराई गई. प्रभारी सचिव ने धान की स्टेकिंग सही करने का निर्देश दिया तथा डनेज का दो लेयर करने के बाद ही धान का स्टेकिंग करने का निर्देश दिया. शांडिल्य ने बे-मौसम बारिश से बचने के लिए पर्याप्त कैपकवर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. जिले में 01 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक कुल धान खरीदी 15 लाख 70 हजार 153 क्विंटल हुई है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा समितियों से उठाव एक लाख 78 हजार 300 क्विंटल उठाव हुआ है. प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समितियों से धान का उठाव में तेजी लाए जिससे धान खरीदी का कार्य प्रभावित न हो और धान खरीदने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके.







