बेमेतरा. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर अधिकारियों की टीम द्वारा जांच की जा रही हैं. जिले के सेवा सहकारी समिति चंदनू के धान उपार्जन केन्द्र में बिना टोकन के धान खपाया जा रहा था. जिसे अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा जगन्नाथ वर्मा ने मौके पर पकड़ा और समिति प्रबंधक भरतलाल निषाद के विरूद्ध पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) पुलिस चौकी चंदनू में दर्ज कराई गई. उक्त समिति में धान मक्का उपार्जन समिति 2019-20 का उल्लंघन है.
http://गोलीकांड का खुलासा, सहानुभूति वोट हासिल करने प्रत्याशी ने खुद पर करवाया था हमला
उक्त समिति प्रबंधक निषाद द्वारा बिना टोकन जारी किए ग्राम सिंघनपुरी निवासी उमेंश कुमार त्रिपाठी आत्मज शिवकुमार त्रिपाठी का 352 कट्टा धान जिसका वजन 140 क्विंटल तौल कर समिति के नए एवं पुराने बारदाने का उपयोग करके खरीदी केन्द्र में रखा हुआ पाया गया. उक्त धान का खरीदी संबंधी स्टॉक पंजी एवं तौल पंजी में प्रविष्टि नहीं की गई थी. शासन की धान उपार्जन नीति एवं निर्देशों का घोर उल्लंघन करके उक्त किसान को बेजा लाभ दिलाने एवं स्वयं को लाभ अर्जित करने की नीयत से समिति प्रबंधक निषाद द्वारा धान को तौलकर समिति के बारदानों का उपयोग करके खरीदी केन्द्र में रखा गया था.
http://‘याद पिया की आने लगी’ गाने पर इन बच्चियों ने किया बेहतरीन डांस, देखिए VIDEO







