जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना एवं शासकीय कार्य में अनियमितता और लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत् पत्थलगांव विकासखंड के क्षेत्र सुरेशपुर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समीर कुमार भगत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी पत्थलगांव, जिला जशपुर को किया गया है.
http://Google ने Play Store से हटाए ये 34 ऐप्स, आप भी फौरन करें डिलीट
प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में आर.बी.सी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है. जिसके तहत् पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम बेलबंधा, तुबा निवासी स्व. जेवियर खलखो, की मृत्यु 24 सितम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती कुसुम खलखो के लिए 4 लाख एवं सर्पदंश से कांसाबेल तहसील के ग्राम बांसबहार निवासी श्रीमती सावित्री देवी की मृत्यु 15 जून 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र अमित साय के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है.
http://लोन मोरेटोरियम पर बड़ी राहत, नहीं देना होगा लोन के ब्याज पर ब्याज
प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरणों में सहायता राशि मंजूर
जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान के भुगतान की मंजूरी दी है. कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार नवागढ़ तहसील ग्राम चैराभाठा की श्रीमती रथबाई की अग्नि दुर्घटना से मृत्यु के प्रकरण में और पामगढ़ तहसील के ग्राम कोनारगढ़ निवासी मोतीलाल कश्यप की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस के लिए मदद राशि स्वीकृत की गई है. प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है.







