আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IRCTC की नई वेबसाइट-मोबाइल ऐप लॉन्च, बदल गया ट्रेन टिकट बुकिंग का अंदाज

Published on: December 31, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने IRCTC की नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया. आईआरसीटीसी का दावा है कि नई वेबसाइट से यात्रियों का टिकट बुक करने का अनुभव बदलने वाला है. टिकट बुक करना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा. आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट को लेकर दावा है कि तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान ऐन मौके पर वेबसाइट हैंग नहीं होगी. इसके अलावा यह भी दावा है कि एक मिनट में 10,000 टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी. छह करोड़ यूजर्स वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हैं.

http://Jio यूजर्स को नए साल का तोहफा, किसी भी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री


अब एक साथ 5,00,000 लोग लॉगिन कर सकेंगे, पहले यह संख्या 40,000 थी. नई वेबसाइट एक जनवरी 2021 से लाइव हो जाएगी. बता दें कि वेबसाइट का इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है. इसके अलावा फॉन्ट आदि में भी बदलाव किए गए हैं. पुरानी साइट के होम पेज पर जहां Book Your Ticket लिखा था, वहीं अब नई साइट पर BOOK TICKET बड़े अक्षरों में लिखा हुआ मिलेगा,BOOK TICKET के ठीक ऊपर पीएनआर स्टेटस और चार्ट के बारे में जानकारी मिल जाएगी. नई वेबसाइट पर लॉगिन से पहले ही आपको जेनरल या तत्काल के विकल्प को चुनने के साथ श्रेणी क्लास को चुनने का भी ऑप्शन मिल जाएगा.

http://टीम इंडिया को झटका, उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर



इसके बाद बड़ा जो बदलाव हुआ है वह यह है कि पहले मास्टर लिस्ट (पहले सेव किए गए पैसेंजर की लिस्ट) से पैसेंजर की डीटेल को चुनना पड़ता था, जबकि अब अपने आप मास्टर लिस्ट आपके सामने सर्च रिजल्ट की तरह आ जाएगी जिनमें से आप पैसेंजर को चुन सकेंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पैसेंजर की डीटेल को भरने में जाया होने वाला आपका समय बचेगा और आप तेजी से टिकट बुक कर पाएंगे. इसके अलावा आप नई वेबसाइट के जरिए किसी स्टेशन पर कमरे की बुकिंग टिकट के साथ ही कर सकेंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now