আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

256GB स्टोरेज, 50MP कैमरा के साथ iQOO 11 5G लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: January 11, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन iQOO 11 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. इस स्मार्टफोन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसे कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 के साथ लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपए है. वहीं 16GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 64,999 रुपए है. ग्राहक 12 जनवरी के दिन दोपहर 12 बजे पहली सेल से खरीद सकते हैं. इस सेल के दौरान ग्राहक फोन को एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI के साथ खरीद सकते हैं. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को आप HDFC & ICICI बैंक ऑफर के साथ 5,000 रुपए की छूट, प्राइम डिस्काउंट पर 1,000 और एक्सचेंज बोनस के साथ 3,000 में खरीद सकते हैं.

https://सीएम बोले- अगर स्थिति सुधरेगी तो टिकट किसी का क्यों काटेंगे, नहीं सुधरी तो फिर पार्टी तय करेगी

इन सभी ऑफर्स को लगाने के बाद आपके स्मार्टफोन की कीमत 50,999 रुपए हो जाती है. इसके अलावा 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर आप HDFC & ICICI बैंक ऑफर के साथ 5,000 रुपए की छूट, प्राइम डिस्काउंट पर 1,000 और एक्सचेंज बोनस के साथ 3,000 में खरीद सकते हैं. इन सभी ऑफर्स को लगाने के बाद आपके स्मार्टफोन की कीमत 55,999 रुपए हो जाती है.  फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Samsung GN5 का प्राइमरी कैमरा है. इसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 13MP का टेलीफोटो सेंसर और एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP कैमरा दिया गया है. फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

https://रोजगार के अवसर : 603 विभिन्न पदों के लिए 12 को प्लेसमेंट कैम्प

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now