रायपुर. राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु हवाई अड्डों एवं अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड सैम्पल चेकिंग करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड सैम्पल चेकिंग किया जाए. इसी तरह अन्य राज्यों से अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य जांच टीम तैनात कर कोविड सैम्पल चेकिंग की जाए. राज्य के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को इस आशय का पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं.
https://मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, शेयर की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज
जिले के 1024 विशेष पिछड़ी जनजाति युवाओं को मिलेगी नौकरी
अम्बिकापुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की नौकरी दी जाएगी. जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा व पण्डों के 1024 शिक्षित युवाओं का चिह्नांकन किया गया है. सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 747 पण्डों एवं 277 पहाड़ी कोरवा जनजाति के शिक्षित युवाओं का चिह्नांकन किया गया है.
https://2022 Kawasaki Ninja 400 भारत में लॉन्च, जानिए कितना दमदार है नया मॉडल







