আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

Published on: May 11, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से फसल सहित अन्य हानि का आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि बारिश और आंधी-तूफान की वजह से फसल सहित अन्य जन-धन के नुकसान के सर्वे के लिए तत्काल टीम का गठन कर आंकलन करें और पीड़ितों को तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आवश्यक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए.

http://वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने जनपद से निकलेगा रथ

कोरोना मृतकों के परिजनों को दें आर्थिक मदद : रविकांत

अभनपुर. कोरोना मृतक के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की मांग शिवसेना के रविकांत तारक (सोनू दीवाना) ने की है. उन्होने कहा कि देश सहित सभी राज्यों में कोरोना से मरने वाले की संख्या बहुत है. निम्न, गरीब तबके के लोगों के साथ-साथ मध्यमवर्गीय लोगों की भी मृत्यु हुई है. जिनमें ऐसे लोग भी हैं जिनका पूरा परिवार मृतक पर आश्रित था. ऐसे परिवारों को सरकारी मदद की नितांत आवश्यकता है. ऐसी स्थिति में केंद्र व राज्य की सरकारें पीड़ित परिवार की सुध लें और केंद्र व राज्य की आपदा प्रबंधन मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करें.

http://शिकार के लिए बिछाए गए करंटयुक्त फंदे की चपेट में बायसन की मौत, 3 गिरफ्तार

एएनएम की मौत, कलेक्टर ने दिए एसडीएम को जांच के आदेश

बेमेतरा. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने आदेश जारी कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परपोड़ी मे कार्यरत एएनएम श्रीमती दुलारी बाई ढीमर की मौत के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है. कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि एसडीएम साजा एक सप्ताह में जांच कर प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now