पिथौरा. शुक्रवार देर रात नगर के दो मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर को आज सुबह 11 बजे अचानक कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सभी दुकानों को तत्काल बंद करने के निर्देश से अफरा-तफरी मच गई. इस अचानक बंद से लोग किराना दुकानों एवं सब्जी दुकानों में टूट पड़े. इस बार के लॉकडाउन में व्यवसायी निरीह दिखाई दिए. बीती रात एक हेल्थ सेंटर क्षेत्र में दो मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. दोनों ही मरीजों को उपचार हेतु भेज दिया गया है. वहीं दूसरी ओर आज सुबह प्रतिदिन की तरह सभी व्यवसायियों ने अपनी दुकाने खोली थी पर अचानक 11 बजे कंटेन्मेंट घोषित कर मेडिकल स्टोर्स छोड़कर सभी दुकानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करवा दिया गया.
http://दिल बेचारा की एक्ट्रेस को मिली रेप-एसिड अटैक की धमकी, दो गिरफ्तार
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से दुकानदार खासे परेशान दिखाई दिए. कुछ व्यावसायियों ने बताया कि बंद के लिए समय दिया जाना चाहिए था जिससे वे कम से कम आराम से दुकान बंद कर पाते. दूसरी ओर एसडीएम बीएस मरकाम ने मीडिया को बताया कि इस दौरान नगर में हर तरह की गतिविधि बंद रहेगी. लोगों को अपने घरों में ही रहना होगा, यदि वह बाहर निकले तो कार्रवाई की जाएगी. नगर में संपूर्ण लॉकडाउन में केवल दूध और दवाईयों की दुकानें ही खुली रहेंगी. लॉकडाउन के लिए थाना प्रभारी और प्रशासनिक अमले को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं.
इस दौरान मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्ही भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा. व्यवस्थानुरूप पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं कॉन्टेक्ट्स के सेम्पल जांच आदि की कार्रवाई जाएगी. जरूरी व्यवस्थाओं के लिए लोक निर्माण, पुलिस, राजस्व, नग़र पालिका एवं चिकित्सा अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है. कंटेन्मेंट जोन के पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया है.
VIDEO : सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल https://t.co/pT1ewkKBnP
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 17, 2020







