আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एकल शिक्षकीय और शिक्षकविहीन विद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ति करने के निर्देश

Published on: February 7, 2022
---Advertisement---

रायपुर. संचालक लोक शिक्षण ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देशित किया है कि सीधी भर्ती एवं पदोन्नति से सभी शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर पदांकन के माध्यम से शिक्षकों की पद पूर्ति की जाए. पदोन्नति और सीधी भर्ती की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद यदि किसी जिले में एकल शिक्षकीय अथवा शिक्षकविहीन विद्यालय हैं तो जिला शिक्षा अधिकारी ऐसे विद्यालयों के लिए प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर लोक शिक्षण संचालनालय को भेजना सुनिश्चित करें.

https://भूमि गाइडलाइन दरों में अब 40 प्रतिशत की छूट, आदेश जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों के लिए दावा-आपत्ति 17 फरवरी तक आमंत्रित

महासमुंद. एकीकृत बाल विकास परियोजना बसना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था. परियोजना अधिकारी चंद्रहास नाग ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्र में संलग्न प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदिकाओं को शासन द्वारा निर्धारित अंक प्रदान किए गए हैं. प्रत्येक आवेदिकाओं द्वारा कुल प्राप्तांकों की गणना कर वरीयता क्रम में प्राविधिक मेरिट सूची पर दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को भेजा गया है. प्राविधिक मेरिट सूची पर यदि कोई दावा-आपत्ति है तो आवेदिका लिखित प्रमाणित दस्तावेजों सहित अपनी आपत्ति 17 फरवरी 2022 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बसना में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं.

https://अधिकारियों-कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम का आदेश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now