আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती तत्काल पूर्ण करने के दिए निर्देश

Published on: October 21, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को प्रत्येक ज़िले की समीक्षा कर पूरी कार्रवाई तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारियों को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा.

https://केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट, DA 3 फीसदी बढ़ा

कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट, प्रदेश भर में कुल 185 सक्रिय मरीज

रायपुर. कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है. प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 185 है. राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और बलरामपुर-रामानुजगंज में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है. अभी प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर 0.16 प्रतिशत है. प्रदेश के 16 जिलों में 20 अक्टूबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. इस दिन प्रदेश भर में हुए 21 हजार 875 सैंपलों की जांच में 34 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए. राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 20 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है.

https://संसदीय सचिव के प्रयास से मिली हाईमास्ट लाइट की मंजूरी, दूधिया रोशनी से जगमग होंगे धार्मिक स्थल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now