আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने कलेक्टरों को निर्देश

Published on: April 1, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन लगाने का अधिकार कलेक्टरों को दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है. बता दें कि इससे पहले मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में कोविड के विरूद्ध टीकाकरण करने में तेजी लाएं. मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

http://युवती ने चचेरे भाई से रचाई शादी, परिजनों ने किया ‘अंतिम संस्कार’

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर भी कन्टेनमेंट जोन बनाया जाए, वहां पर लोगों को इस बात की जानकारी दी जाए कि यहां कन्टेनमेंट जोन क्यों बनाया गया है. कन्टेनमेंट जोन में नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पड़ोसी जिलों एवं राज्यों में कोविड के संक्रमण की स्थिति की जानकारी रखने के लिए निर्देश दिए. बैठक में निजी अस्पतालों की स्थिति, प्रतिदिन 150 से अधिक टीकाकरण प्रति केन्द्र करने एवं मास्क न लगाने पर जुर्माना अधिरोपित करने तथा कोविड की रोकथाम के सभी जरूरी उपायों की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई.

http://आग से हज़ारों क्विंटल धान खाक होना राष्ट्रीय सम्पदा की क्षति, प्रदेश सरकार ज़िम्मेदार : कौशिक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now