सूरजपुर. कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोरोना संक्रमण के निरंतर बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए जिले में कल से आयोजित होने वाली शादी आगामी आदेश तक निरस्त करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने जिले में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार द्वारा जितनी भी शादी की अनुमति दी गई है, उनमें से आज आयोजित होने वाली शादी को छोड़कर कल से आयोजित होने वाली समस्त शादी की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है. उन्होंने इस आशय का लिखित में आदेश भी जारी करने कहा है एवं संबंधित से पावती अनिवार्य रूप से प्राप्त करने कहा है. कलेक्टर ने आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी करने निर्देशित किया है.
http://18-44 वर्ष के अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल हितग्राहियों का एक तिहाई अनुपात में होगा वैक्सीनेशन
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान की गई सील
सूरजपुर. लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर भैयाथान रोड स्थित सूरजपुर में गुप्ता स्टील और अनुष्का गारमेंट्स को सील कर दिया गया है. दोनों दुकानदार हाफ शटर खोलकर ग्राहकों को समान का विक्रय कर रहे थे. जिस पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों दुकान को सील कर दिया गया है. कार्रवाई के दौरान तहसीलदार नंदजी पांडे, नायाब तहसीलदार ओपी सिंह, थाना प्रभारी बसंत खलखो, नगरपालिका की टीम सहित पुलिस अमला उपस्थित थे.
http://WTC फाइनल और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह







