बलौदाबाजार. कलेक्टर जन-चौपाल में पलारी तहसील के रोहांसी, सेमरिया आदि गांवों के किसानों ने हाथी के द्वारा नुकसान किए गए फसलों का मुआवजा मांगा. उन्होंने कलेक्टर को सामूहिक आवेदन देकर कहा कि विगत 20 अक्टूबर को 13 जंगली हाथियों के झुण्ड ने सैकड़ों एकड़ धान की खड़ी फसलों को नेस्तनाबूद कर दिया है. कलेक्टर ने उनका आवेदन डीएफओ को भेजते हुए तत्काल सर्वे करके नियमानुसार मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए हैं. बिलाईगढ़ तहसील के सुरगुली के सरपंच ने बताया कि उनके गांव में गत दो माह से ट्रांसफार्मर खराब है. बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
http://सीएम भूपेश बोले- एक बार का था वादा, अब नहीं होगी कर्जमाफी
कलेक्टर ने बिजली विभाग के डीई को तत्काल गांव का दौरा कर समस्या निराकरण करने कहा है. कसडोल शहर की सुनिता यादव ने बैंक वालों पर मुद्रा लोन के लिए परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक साल से उनका आवेदन बैंक में पड़ा है. कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को इस पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. भण्डोरा गांव के पठार पारा मुहल्ले के लोगों ने अपने वार्ड में बोरिंग खनन की मांग की है. उन्होंने कहा कि गांव की मूल बस्ती से काफी दूर लगभग 10 परिवार इस मोहल्ले में रहते हैं. कलेक्टर ने ईई पीएचई को उनका पत्र भेजकर सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए. हथबंद के सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपने यहां संचालित बंद पड़े कृषक बहु उद्देश्यीय केन्द्र को फिर से चालू करने की मांग की है. कलेक्टर ने एसडीओ राजस्व को मौका मुआयना करके रिपोर्ट देने को कहा है.
http://मारुति सुजुकी ने लॉन्च की 7 सीटर MPV, जानिए कीमत और फीचर्स







