रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में बस्तर विशेष बल के गठन के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए त्वरित कार्रवाई की जाए. इस विशेष बल में बस्तर के संवेदनशील क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के स्थानीय युवाओं की भर्ती की जाए, इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और स्थानीय भाषा की जानकारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है. यदि अंदरूनी गांवों के युवाओं की बल में भर्ती की जाएगी तो पुलिस का काम और ज्यादा आसान हो जाएगा. पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष बल के गठन का प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा.
http://सीएम ने किया सीजी-कॉप मोबाइल ऐप लॉन्च, अब बिना थाना जाए ले सकेंगे 14 प्रकार की सेवाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि कोविड संकट काल में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है, जिसकी हर तरफ प्रशंसा की जा रही है. उन्होने कहा कि पटनायक समिति के माध्यम से छोटे-छोटे प्रकरणों में जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिए तेजी से कार्रवाई की जाए. हर माह इन प्रकरणों की वापसी की समीक्षा की जाए. इसी तरह मुख्यमंत्री ने चिटफण्ड कम्पनियों के प्रकरणों को तेजी से निराकृत कर संबंधित लोगों को राशि की वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने इन प्रकरणों की हर माह समीक्षा करने के निर्देश दिए. श्री बघेल ने कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार विभाग द्वारा आरक्षक भर्ती का टाइम टेबल घोषित किया जाए. उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संवेदनशीलता के साथ पुलिस कर्मियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें और पुलिस कर्मियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करें. उनके प्रमोशन, स्थानांतरण और छुट्टी के आदि मामलों पर त्वरित कार्रवाई करें.
http://बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का ने शेयर की तस्वीर, विराट ने किया स्पेशल कमेंट







