আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वन मंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला

Published on: October 19, 2020
---Advertisement---

रायपुर. वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया गया. इसके तहत वन मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए जिला कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा सात तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है. कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत नई जगहों पर पदस्थ किया गया है. इनमें तहसीलदार आनंद बंजारे को छुईखदान, नायब तहसीलदार हुलेश्वरनाथ खुटे को अंबागढ़ चैकी, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार नेताम को डोंगरगांव तथा नायब तहसीलदार मनीषा देवांगन को डोंगरगढ़ में स्थानांतरण किया गया है.

http://श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र मां चंडी देवी का मंदिर



इसी तरह नायब तहसीलदार परमेश्वरी लाल मंडावी को खैरागढ़, नायब तहसीलदार लीलाधर कंवर को खैरागढ़ व नायब तहसीलदार रश्मि दुबे को खैरागढ़ तहसील में पदस्थ किया गया है. गौरतलब है कि वन मंत्री और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री अकबर द्वारा विगत दिवस शुक्रवार को राजनांदगांव कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली गई जिले की समीक्षा बैठक में खैरागढ़ तथा डोंगरगांव अनुविभाग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई थी. उन्होंने इस संबंध में स्थानीय विधायकों की शिकायत और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब को गंभीरता से लिया और राजनांदगांव जिले के अंतर्गत खैरागढ़ तथा डोंगरगांव अनुविभागों के तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे.

http://पूर्व सीएम की फिसली जुबान, भाजपा प्रत्याशी को कहा ‘आइटम’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now