আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सरपंच द्वारा परिवार को लाभान्वित कराने का मामला, जांच की समय सीमा 7 दिन; 10 दिन बाद भी जांच नहीं

Published on: February 11, 2023
---Advertisement---

पिथौरा. ग्राम पंचायत बरेकेल में महिला सरपंच द्वारा अपने पति सहित परिवारजनों के नाम से लाखों रुपए आहरण की शिकायत के बाद जिला पंचायत ने 5 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर उन्हें उक्त मामले में जांच का जिम्मा सौंपा है. बहरहाल, जांच आदेश के सप्ताह भर बाद भी पंचायत उपसंचालक के नेतृत्व में गठित जांच समिति ने जांच प्रारंभ नहीं की है. महिला सरपंच ने पति को दिए लाखों के काम, पुत्र-दामाद को भी किया लाभान्वित!’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पांच सदस्यीय जांच दल गठित कर एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन देने का आदेश किया है.

https://Maruti Suzuki Dzire Tour-S का अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च, 32 किमी का माइलेज

जांच दल में जिला उपसंचालक (पंचायत) दीप्ती साहू, गजेंद्र सिंह सिदार (लेखा अधिकारी), अशोक चंद्राकर (जिला अंकेक्षक), पिथौरा के जनपद सीईओ सनत महादेवा शामिल हैं. जांच आदेश में 14वें-15वें वित्त की राशि गबन की शिकायत की जांच कर रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं, पर शिकायतकर्ताओं के अनुसार जांच टीम ने जिला पंचायत के आदेश को पूरी तरह दरकिनार करते हुए अभी तक जांच प्रारंभ नहीं की है. शिकायतकर्ताओं के अनुसार अब जांच अधिकारी उनका मोबाइल भी अटैंड नहीं कर रहे, जिससे मामले की जांच में संदेह हो रहा है. पंचों ने पुनः पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

https://गोबर खरीदी में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

महिला सरपंच ने पति को दिए लाखों के काम, पुत्र-दामाद को भी किया लाभान्वित!

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now