रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकाले जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीति युवा विरोधी है. यही कारण है कि अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकालकर उनके सामने रोजी-रोटी के संकट खड़ा किया जा रहा है. श्री कौशिक ने कहा कि राजधानी रायपुर में प्रदर्शन कर रहे प्रदेशभर के अतिथि शिक्षकों की मांग जायज है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाना चाहिए. बस्तर से लेकर सरगुजा तक कार्यरत ऐसे अतिथि शिक्षकों के मसले पर कांग्रेस सरकार को जल्द ही फैसला लेना चाहिए. उन्होने कहा कि समय रहते मांग पूरी नही की गई तो इस मुद्दे को वे विधानसभा में बड़े जोर-शोर से उठाएंगे.
http://लवन को मिलेगा पूर्ण तहसील का दर्जा, मुख्यमंत्री ने जनचौपाल भेंट मुलाकात में की घोषणा
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है. केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले से लगभग 50 लाख सेवारत कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की घोषणा की है. इस घोषणा का लाभ कर्मचारियों के अलावा लगभग 62 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को भी मिलेगा. इससे महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर के 17 फीसदी हो गया है.







