আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोरोना बीमा, रायगढ़ जिला प्रेस एसोसिएशन की पहल

Published on: September 4, 2020
---Advertisement---

रायगढ़. पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था जिला प्रेस एसोसिएशन के द्वारा पत्रकारों को कोरोना संकट से लड़ने के लिए और उनकी सुरक्षा के लिए कोरोना बीमा योजना करवाने का निर्णय लिया गया है. प्रेस एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सुभाष त्रिपाठी, रमेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि अभी कोविड-19 का संकट पूरे विश्व पर छाया हुआ है. ऐसे में पत्रकार भी प्रशासन से कंधे से कन्धा मिलाकर कोरोना वॉरियर के रूप में काम कर रहे हैं. सभी सावधानियों के बावजूद भी अन्य लोगों की तरह पत्रकार भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं, जिसके कारण उनको जिंदगी से भी हाथ धोना पड़ रहा है. इस समस्या को देखते हुए जिला प्रेस एसोसिएशन ने पत्रकारों के हित में आगे आने का निर्णय लिया है.

वरिष्ठ सदस्य विनय पांडेय, सुनील नामदेव, हरेराम तिवारी ने जानकारी दी कि सभी पत्रकारों का कोरोना कवच पॉलिसी करवाई जाएगी, जिसमें तीन माह पंद्रह दिनों तक के लिए बीमा सुरक्षा दी जाएगी. जिसमें पचास हजार रुपए से ढाई लाख रुपए तक का सुरक्षा कवर दिया जाएगा. जिला प्रेस एसोसिएशन के प्रेम नारायण मौर्य, प्रवीण त्रिपाठी, नंदकुमार पटेल, संजय बहिदार ने कहा कि इसके लिए घर में इलाज हो या अस्पताल में दोनों जगह के लिए सुरक्षा बीमा राशि दी जाएगी, जो पचास हजार रुपए से ढाई लाख रुपए तक की होगी.

http://यूरिया खाद बांटने में गड़बड़ी, एक सहकारी समिति और 7 निजी विक्रेताओं का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित


नि:शुल्क बीमा कवर

वहीं जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि यह बीमा जिला प्रेस एसोसिएशन की ओर से निशुल्क किया जाएगा. इसके अलावा विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी. इसके लिए आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज के फोटो की जरूरत होगी जो जिला प्रेस एसोसिएशन के पैलेस रोड स्थित कार्यालय में जमा करवाना होगा, ताकि जल्द से जल्द यह बीमा करवाया जा सके. यह बीमा योजना सभी पत्रकार साथियों के लिए है. किसी प्रकार का बंधन नहीं रखा गया है, सभी साथी इसके लिए पात्र हैं. अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने जल्द से जल्द कागजात जमा करने का अनुरोध सभी पत्रकार साथियों से किया है.

http://गिरदावरी में लापरवाही पर दो कृषि अधिकारियों को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now