नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों लगातार दूसरे दिन इजाफा किया है. रविवार को पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 104.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 96.42 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 98.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.75 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 99.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है. बता दें कि कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है. इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तमिलनाडु के कई शहर शामिल हैं.
http://जाह्नवी कपूर ने फिर बढ़ाया पारा, खूबसूरती से जीता फैन्स का दिल
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://किसानों को खाद-बीज की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










