আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महंगाई की मार : पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी

Published on: June 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. तेल कंपनियों ने रविवार यानी 20 जून 2021 को पेट्रोल के रेट में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जबकि डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. कई शहरों में तेल की कीमतें 100 रुपए के ऊपर पहुंच गई हैं. दिल्ली में पेट्रोल बढ़कर 97.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल 103.36 रुपए और डीजल 95.44 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 97.12 रुपए और डीजल 90.82 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 98.40 रुपए और डीजल 92.58 रुपए पहुंच गया है.

http://अगले 6 से 8 हफ्तों में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर : एम्स डायरेक्टर

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

http://आपके मोबाइल में अटैक कर सकता Joker वायरस, इन 8 ऐप्स को तुरंत करें डिलीट

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now