আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महंगाई की मार, लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Published on: July 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. डीजल की कीमत 9 पैसे बढ़ी हैं जबकि पेट्रोल की कीमत 35 पैसे तक बढ़ी है. बता दें कि अब दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पार हो गई है. मुंबई में कई दिनों पहले ही पेट्रोल शतक लगा चुका है. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.56 रुपए व डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.59 रुपए व डीजल की कीमत 97.18 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 100.62 रुपए प्रति लीटर व डीजल 92.65 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.37 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.15 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

http://आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जरूरी है सावधानी, गाइडलाइन जारी

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

http://रेत पर पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, प्रदर्शन की दी चेतावनी

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now