नई दिल्ली. नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है. एक झटके में एलपीजी गैस की कीमतों में 250 रुपए की वृद्धि की गई है. एलपीजी गैस की कीमतों में यह वृद्धि कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में हुई है. घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाना महंगा हो सकता है.
https://जुबिन नौटियाल-निकिता दत्ता का नया गाना ‘मस्त नजरों से’ हुआ रिलीज
अब 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को दिल्ली में रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. वहीं, कोलकाता में अब 2087 रुपए के बजाय 2351 रुपए और मुंबई में 1955 की जगह 2205 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. वहीं चेन्नई में अब 2138 रुपए के बजाय 2406 रुपए देने पड़ेंगे. आज यानी नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन (1 अप्रैल, 2022) घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर दिल्ली में 949.50 रुपए, कोलकाता में 976 रुपए, मुंबई में 949.50 रुपए और चेन्नई में 965.50 रुपए में मिल रहा है. लखनऊ में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत 987.50 रुपए पटना में 1039.50 रुपए है.
https://बड़ी राहत : अब 15 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे संपत्ति कर और विवरणी










