नई दिल्ली. अमूल ने दूध के दाम फिर बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने दिल्ली में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. फुल क्रीम दूध अब 61 की जगह 63 रुपए प्रति लीटर हो गया है. नई कीमतें शनिवार से ही लागू हो गई है. इससे पहले अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि उसने अपने फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध में दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है. दूध के दामों में हुई ये बढ़ोत्तरी गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में एक साथ की गई है.
https://सीएम ने साझा किया बैंक घोटाले वाले नार्को टेस्ट का वीडियो, लिखा- प्री दिवाली गिफ्ट
अमूल ने तीसरी बार इस तरह से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. अमूल और मदर डेयरी ने इससे पहले अगस्त में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था. लागत में बढ़ोतरी की भरपाई के नाम पर दूध के दाम में तब इजाफा किया गया था. इससे पहले मार्च में दूध की कीमतें बढ़ी थीं. आज फिर से कीमतों में इजाफा हुआ है. त्योहारों से पहले इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. दूध देश में सबसे अधिक खपत होने वाले खाद्ध उत्पादों में से एक है. वहीं महंगाई की इस मार पर ये भी कहा जा रहा है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी लोगों के बजट को प्रभावित करेगी.
https://कर्मचारियों के डीए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश










