नई दिल्ली. दिवाली से पहले LPG पर महंगाई बम फूटा है. एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 264 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है. हालांकि घरेलू कामों के लिए खरीदे जाने वाले सिलेंडरों की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है. अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडरों के दाम 1734 से बढ़कर 2000.50 रुपए हो गए हैं. इससे पहले यह 1733 रुपए का था. मुंबई में 1683 रुपए में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपए में मिलेगा. वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपए का हो गया है. चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपए खर्च करने पड़ेंगे.
https://टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से दी मात
बता दें कि एलपीजी के दामों में वृद्धि के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी आग लगी हुई है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. डीजल के दाम 34 से 39 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 109.69 रुपए जबकि डीजल का दाम 98.42 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.50 और डीजल की कीमत 106.62 रुपए लीटर पहुंच गया है.
https://एक शरीर, 2 सिर-4 हाथ वाले जुड़वा भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत










