रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रण में है. विगत 26 जुलाई को प्रदेश के 26 जिलों में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे रही है. इन जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से 0.81 प्रतिशत रही. बेमेतरा और कवर्धा जिले में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया. 26 जुलाई को प्रदेश की औसत संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत रही है. कुल 37 हजार 440 सैंपलों की जांच में 192 सैंपल पॉजिटिव पाए गए. अभी राज्य के केवल दो जिलों बीजापुर और कांकेर में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से अधिक है. 26 जुलाई को बीजापुर में संक्रमण की दर 1.35 प्रतिशत और कांकेर में 1.6 प्रतिशत रही है.
वेतन विसंगति को लेकर लिपिक हो रहे लामबंद
खरसिया. लिपिकों द्वारा वेतन विसंगति को लेकर ज्ञापन के माध्यम से लगातार शासन का ध्यानाकर्षण करवाया जा रहा है. वहीं आगे की रणनीतियों को लेकर विकासखंड स्तर पर जगह-जगह बैठकों तथा परिचर्चाओं का दौर चल रहा है. मंगलवार को जनपद स्थित सभाकक्ष में जिले से आए संघ के प्रमुख लोगों ने खरसिया के लिपिकों से विशेष चर्चा की. वहीं तय हुआ कि 9 अगस्त को पुनः खरसिया एवं पुसौर विकासखंड के लिपिकों के साथ आगामी बैठक की जानी है. वेतन विसंगति का सामना करते हुए इस महंगाई के दौर में भी लिपिक न्यूनतम वेतनमान में कार्य कर रहे हैं. ऐसे में अनेक लिपिक-परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट बना हुआ है.
http://किसानों, ग्रामीणों व युवाओं से मिले अग्नि चंद्राकर, सुनीं समस्याएं







