আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत है सिर्फ इतनी

Published on: November 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. लावा ने अपने नए 5जी फोन Lava Blaze 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह देश का सबसे सस्ता 5जी फोन है. फोन फिलहाल 9,999 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल रहा है. उपलब्धता की बात की जाए तो यह फोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है. कंपनी के अनुसार, स्टॉक खत्म होने तक यह फोन किफायती कीमत पर उपलब्ध रहेगा. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Glass Blue और Glass Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. कंपनी अभी फोन खरीदने पर 1,599 रुपए के प्रोबड्स फ्री दे रही है. इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 2.5D कर्व्ड स्क्रीन सिस्टम है. यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 7nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU पर काम करता है.

https://सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘वार’ रिलीज, मिले लाखों व्यूज

सेफ्टी के लिए यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 3GB वर्चुअल RAM ऑप्शन दिया गया है, जिसके चलते RAM बढ़कर 7GB तक हो सकती है. इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं. यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है. इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, दूसरा डेप्थ सेंसर और एक माइक्रो कैमरा दिया गया है. वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में पांच 5G बैंड्स के अलावा 4G VoLTE, डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट दिया गया है.

https://15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now