আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का रायपुर में जोरदार स्वागत

Published on: January 19, 2023
---Advertisement---

रायपुर. गुरुवार शाम करीब 6 बजे स्पेशल चार्टर प्लेन से रायपुर पहुंची. भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम का रायपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक के पूरे रास्ते में खेलप्रेमियों ने क्रिकेटरों का स्वागत किया. होटल पहुंचते ही टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे से किया गया. खिलाड़ियों ने भी छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को देर तक अपने कंधे पर सजाए रखा. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांडया, गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तेज गेंदबाज उमरान मलिक, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर सहित कई खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को धारण किया. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी राजकीय गमझे को पहनकर काफी प्रसन्न दिखाई दिए.

https://तहसील कार्यालय की जमीन पर हो रहा खुलेआम अतिक्रमण, प्रशासन मौन!

पहली बार राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मैच की तैयारी में रायपुर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तो पूरी तरह से तैयार है ही. मेहमान नवाजी के लिए रायपुर के होटलों में भी शानदार व्यवस्था की गई है. खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़िया स्वाद से भी परिचय कराया जाएगा. मिलेट्स सूप और मिलेट्स स्लाद के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया पारंपरिक स्वाद भी खाने में देखने को मिलेगा. रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को दुधिया रोशनी में मैच खेला जाएगा. ये पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच है, लिहाजा स्टेडियम पूरी क्षमता के साथ भरी होगी. भारतीय टीम के हैदराबाद में फार्म को देखते हुए रायपुर में भी दिलचस्प मैच की उम्मीद है. इससे पहले शुक्रवार को दोनों टीमें प्रैक्टिस के लिए उतरेगी.

https://‘पटवारियों के खिलाफ रिश्वत की आ रही शिकायतें, एसडीएम जांच कर कार्रवाई करें अन्यथा कार्रवाई’

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now