আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कल से बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 14 को जल समाधि की चेतावनी

Published on: July 12, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मंगलवार से बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी. छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि कई दिनों से संघ किराया बढ़ाने के लिए मांग कर रहा था. दो सप्ताह से महासंघ के पदाधिकारी इस मुद्दे पर प्रशासन और सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर रहे थे, लेकिन सरकार राजी नहीं है इसलिए मंगलवार से बसों का संचालन बंद करने का ऐलान किया है. 13 जुलाई को बस सेवा बंद करने के बाद 14 जुलाई को जल समाधि की तैयारी है. उन्होने बताया कि हम सभी संचालकों का परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं. चूंकि हमारी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है इसलिए में हम परिवार के साथ खारुन नदी में समाधि ले लेंगे. 14 जुलाई को 3 बजे हम नदी के तट पर पहुंचेंगे अगर कोई अनहोनी होती है तो जिम्मेदार सरकार होगी.

http://सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी हुई सस्ती, जानिए नया भाव

एमबीए (एचआर), कुक एवं हाउस कीपिंग के 225 पदों हेतु 14 को प्लेसमेंट कैंप

रायपुर. शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 जुलाई  को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है. जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक विनायका जॉब्स कन्स्लटेंट, रायपुर द्वारा एमबीए (एचआर) के 100 पदों पर एमबीए (एच आर.) उत्तीर्ण की भर्ती की जानी है. इसी तरह इंडियन कुक के 50 तथा हाऊस कीपिंग के 75 पदों पर अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है. इस तरह 225 पदों पर भर्ती की जा रही है. इन पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 14 जुलाई को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थिति होकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं.

http://पानी की टंकियों में छिपाकर ले जा रहा था 52 लाख का गांजा, ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now